पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऑल इंडिया रैंकिंग के टॉप टेन में पहुंचीं आकर्षी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। सिंगल्स कैटेगरी में दो खिलाड़ियों ने टॉप-10 में जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में वेंकट गौरव नंबर-1 पर काबिज हैं।

वुमेंस सिंगल्स कैटेगरी में आकर्षी कश्यप 1552 पॉइंट के साथ नंबर-6 पर हैं। इसके अलावा भी दीपाली गुप्ता 12वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रही हैं। डबल्स में दीक्षा चौधरी 33वें और दीपाली 37वें नंबर पर हैं। मेंस सिंगल्स में सिद्धार्थ प्रताप सिंह 1333 पॉइंट के साथ नंबर-8 पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।

मिक्स्ड डबल्स में वेंकट के अलावा जूही देवांगन आठवें स्थान पर स्थित हैं। इसके अलावा जूनियर कैटेगरी में राज्य के कई खिलाड़ियों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। ये खिलाड़ी लगातार नेशनल में राज्य को मेडल भी दिला रहे हैं। इस तरह राज्य के बैडमिंटन खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। इसमें सबसे आगे शहर की आकर्षी कश्यप हैं।

बैडमिंटन के ऑल इंडिया रैंकिंग में आकर्षी को मिला छठवां स्थान।

खबरें और भी हैं...