घुड़सवार रेजिमेंट का किया निरीक्षण कैडेट्स को पदक लाने के दिए टिप्स
छत्तीसगढ़ राज्य की पहली घुड़सवार एनसीसी इकाई, एक छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजीमेंट अंजोरा का एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रायपुर के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर डीबी पानी ने वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने एनसीसी के छात्रों को सिखाई गई घुड़सवारी का जायजा लिया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कैडेट्स को और मेहनत करने की बात कही ताकि वे अाने वाले दिनों में और पदक जीत सकें। इससे पहले गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजीमेंट अंजोरा यूनिट के कैडेट मुनेश कुमार ने शो जंपिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इस दौरान कर्नल रणवीर सिंह, डीके सिंह, लेफ्टिनेंट राजकुमार गढ़पायले, पंकज पटेल व किरण कुमारी को शिक्षा मंत्री पदक व प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपए दिए। ग्रुप कमांडर ने लेफ्टिनेंट किरण कुमारी को पदक और प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। मुख्य लिपिक मनोज दहारे के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में रिसालदार एनएसी मोहंता उपस्थित थे।
लेफ्टिनेंट किरण कुमारी को पदक और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।