पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • छात्रों ने ट्रक के वेस्ट से बनाया बेस्ट, फैशन में डिजाइनर कपड़े बनाकर जीते पुरस्कार

छात्रों ने ट्रक के वेस्ट से बनाया बेस्ट, फैशन में डिजाइनर कपड़े बनाकर जीते पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतुल्यम आईएनएसडी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन नेहरू नगर में तीन दिवसीय फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग की प्रदर्शनी लगी। इसमें डिजाइनर कपड़े, शिल्पकार से बनी ज्वेलरी, विभिन्न प्रकार के कुशन कवर, लटकन, बैग, डिजाइनर शू, और चूड़ियां रखी गईं। इंटीरियर डिजाइनिंग विद्यार्थियों ने गैरेज कैफे, रिटेल स्टूडियो और किड्स ड्रीम जोन बनाया।

गैरेज कैफे में अनुपयोगी सामान जैसे गाड़ी के टायर से बैठक, तेल के पुराने ड्रम से सोफा, कारों के उपकरणों से लैंप, ट्रकों की छन्नियों से टेबल और रिसेप्शन डायस, साइकल के पार्ट्स से घड़ियां आदि बनाकर रखे गए। रिटेल स्टूडियो में डिजाइनर ड्रेसेस का शोरूम स्टूडियो भी बनाया गया।

नेहरू नगर स्थित संस्था में 14 अप्रैल तक लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी।

सीएसपी पटेल ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

तीन दिन 14 से 16 अप्रैल तक चली प्रदर्शनी का सीएसपी पटेल ने उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना की और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही इस तरह की प्रदर्शनी के होते रहने पर जोर दिया ताकि वेस्ट से बेस्ट बनाने वाले छात्रों को और फैशन तथा इंटीरियर डिजाइन के क्षेत्र में काम करने वालों को एक मंच मिल सकेगा। इसका फायदा सभी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

छात्रों ने किड्स जोन को बनाया मोस्ट कलरफुल

प्रदर्शनी में फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने बच्चों के लिए कलरफुल ड्रीम्स की तरह किड्स ड्रीम जोन को बहुत ही कलरफुल तरीके से बनाया। इसी तरह कैनवास पेंटिंग, फोटो फ्रेम, नेल आर्ट पेंटिंग, शिल्पकार पेंटिंग, मॉडल्स और क्ले मॉडलिंग को भी प्रदर्शनी में शामिल किया गया।

अतिथियों ने नई प्रतिभाओं को लाने की बात कही

कार्यक्रम में आए अतिथियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से फैशन डिजाइन की दिशा में आ रहे बच्चों को मंच दिलाने और नई प्रतिभाओं को खोजने और इस दिशा में सार्थक पहल करने की बातें कहीं। समिति के सदस्यों ने स्वीकार किया और छात्रों के लिए नया काम करते रहने की बातें कहीं।

खबरें और भी हैं...