अंडर-16 क्रिकेट: आज से राजनांदगांव और बिलासपुर के बीच होगा मुकाबला
भिलाई|स्व. विनोद पेंढारकर अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम लीग मुकाबले में बिलासपुर का सामना राजनांदगांव से है। तीन दिवसीय मैच बुधवार को सुबह 6.30 बजे से राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में शुरू होगा। लगातार दो मैच जीतने के बाद बिलासपुर की टीम का हौसला बुलंद है। टीम निश्चित ही जीत के लय बरकरार रखना चाहेगी। इससे पहले सरगुजा और भिलाई स्टील प्लांट को हराकर बिलासपुर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। दो मैचों में टीम के 12 अंक के साथ पूल में टॉप पर है।