पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पुरई गांव के तैराक छात्रों को साई अकादमी रायपुर में मिलेगा प्रशिक्षण

पुरई गांव के तैराक छात्रों को साई अकादमी रायपुर में मिलेगा प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| पुरई गांव के छात्रों युवा तैराकों को अब रायपुर स्थित साई अकादमी में स्वीमिंग की बारीकियां बताई जाएंगी। इसमें चयन के लिए गांव के युवाओं और बच्चों ने दिल्ली से आई टीम के सामने ट्रॉयल दिया था। इसका आज फैसला आया। तैराकों को सफल घोषित कर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं देने को कहा गया है। इसकी पहल जन सुनवाई फाउंडेशन ने किया था। संस्था के राज्य समन्वयक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आदेश का पालन शुरू हो गया है। गांव के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर में पदक जीते हैं।

खबरें और भी हैं...