सडन डेथ में नेहरू ने तिलक को 8-7 गोल से व पटेल को टैगोर हाउस ने 5-1 से हराया
एमजीएम स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता में नेहरू हाउस ने तिलक हाउस को 8-7 गोल से और टैगोर हाउस ने पटेल हाउस को 5-1 से हरा दिया। नेहरू हाउस और तिलक हाउस का फैसला सडन डेथ में हुआ। पटेल हाउस और टैगोर हाउस का मैच एक तरफा रहा। खेल के दौरान खेल शिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
सबसे पहले 5वीं और 6वीं कक्षा के छात्रों नेहरू हाउस और तिलक हाउस के बीच मैच हुआ। मैच काफी रोमांचक रहा। मैच के पहले हाफ में तिलक हाउस के पी साईं ने शानदार मैदानी गोल करके बढ़त हासिल की। हाफ टाइम तक स्थिति 1-0 की रही। सेकंड हाफ में नेहरू हाउस की टीम ने रणनीति बदलकर खेलना शुरू किया। इसका फायदा उसे मिला। नेहरू हाउस के चैतन्य कुमार वर्मा ने सेंटर फारवर्ड से मिले पास को शानदार मूव बनाते हुए गोली को चकमा देकर बॉल को गोल पोस्ट में डाल दिया। इस तरह मैच बराबरी पर खत्म हुआ था।
सेक्टर-6 स्थित एमजीएम स्कूल में इंटर हाउस प्रतियोगिता में 5वीं, 6वीं, 7वीं और आठवीं के बच्चे शामिल हुए।
पेनाल्टी शूट आउट में भी 5-5 गोल के के बराबरी पर रही दोनों ही टीमें
बराबरी पर मैच छूटने पर मैच पेनाल्टी शूट आउट से इसका फैसला करने का निर्णय लिया गया। करने का लिया गया। दोनों ही टीमों को पांच-पांच शॉट्स दिए गए। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी गोलियों को छकाते हुए शॉट्स को गोल में बदलते रहे। इस तरह पेनाल्टी शूट आउट में भी स्कोर 6-6 का रहा। इस तरह मैच का फैसला पेनाल्टी शूट आउट में भी नहीं हो सका।
सडन डेथ में नेहरू हाउस ने मारी बाजी प्रथम मित्तल ने किया किया गोल
पेनाल्टी शूट आउट में भी बराबरी पर रहने की वजह से सडन डेथ खेलने का फैसला किया गया। इसके छठवें शूट में फैसला नहीं हो पाया। तब सातवें शूट का फैसला लिया गया। इसमें नेहरू हाउस के प्रथम मित्तल ने गोल कर दिया। नेहरू हाउस को 8-7 से विजयी घोषित किया गया। मैच काफी रोमांचक रहा। इसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।
पटेल और टैगोर हाउस का मैच रहा एक तरफा
दूसरा मैच 7वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के बीच पटेल और टैगोर हाउस के नाम से खेला गया। मैच के पहले ही क्षण से टैगोर हाउस के खिलाड़ी हावी रहे। शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के तीसरे ही मिनट में टैगोर हाउस के खिलाड़ी साकेत कुमार ने गोल कर दिया। पटेल हाउस के खिलाड़ियों को आखिरी तक वापसी का मौका नहीं मिला। टैगोर हाउस को करारी हार मिली।
खेल प्रतिभाओं को निखारने हो रही स्पर्धा
स्कूल की खेल प्रतिभाओ को निखारने के लिए इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों के स्टेमिना, खेल प्रतिभाओं और उनमें जिला, संभाग, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की क्षमता का आंकलन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इन बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में बताया जाएगा। शिविर भी लगाए जाएंगे। उनके खेल को निखारेंगे।