छत्तीसगढ़ के संयम और अरुण की जोड़ी ने जीता डच ओपन का खिताब
भिलाई|छत्तीसगढ़ के संयम शुक्ला और अरुण जॉर्ज की जोड़ी ने डच ओपन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। हॉलैंड में 12 से 15 अप्रैल तक खेले गए सीनियर विक्टर डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में संयम-अरुण की जोड़ी ने डबल्स के फाइनल मुकाबले में रूस के निकिता खाकेनोव-आंद्रे पारखोडिन की जोड़ी को 21-19, 21-19 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। संयम और अरूण की जोड़ी देश में प्रथम स्थान पर और विश्व में 79वें स्थान पर काबिज है।