पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • एशियन स्पर्धा के लिए छग के 4 खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित

एशियन स्पर्धा के लिए छग के 4 खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ के चार सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों दीपक कुमार, सुनील राज, मोहन राव और सियाराम पटेल को 10वीं एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। टूर्नामेंट के मुकाबले इंडोनेशिया में 23 से 28 अप्रैल तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ की सीनियर सॉफ्टबॉल टीम लगातार चार साल से नेशनल चैंपियन है। इसमें प्रदर्शन के ही आधार पर चारो खिलाड़ियों को चुना गया है। टूर्नामेंट से पहले टीम का कैंप सोमवार से चेन्नई में लग रहा है। इसके लिए खिलाड़ी रविवार को रवाना हुए। भारतीय टीम 21 अप्रैल को रवाना होगी। इसके पहले दीपक और सुनील ने 2013 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में और 2017 में कनाडा में हुए सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिया टीम से खेल चुके है। इस तरह राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

खबरें और भी हैं...