बेसबॉल टीम में सूरज केसरी को मिली जगह, खेलने जाएंगे असम
अंतरराष्ट्रीय पुरुष प्रेसिडेंट कप बेसबॉल टूर्नामेंट के लिए अविनाश सूरज केसरी का चयन किया गया है। असम के अंतरराष्ट्रीय नेहरू स्टेडियम में में 22 अप्रैल से 27 तक प्रतियोगिता में वह देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
स्पर्धा में भारत समेत 8 देशों की टीम हिस्सा लेंगी। सूरज का इससे पहले 2 से 6 अप्रैल को पंजाब में टीम इंडिया के लिए चयन ट्रॉयल के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों अविनाश बिलासपुर, ओम प्रकाश सिन्हा, चंदन साहू राजनांदगांव का नाम छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव मिताली घोष ने भेजा था।
शानदार प्रदर्शन कर एकमात्र अभिनाश ने भारतीय टीम में जगह बनाई। वह अभी असम में चल रहे कैंप में बारीकियों सीख रहे हैं। उनके चयन को लेकर महासचिव ने बताया कि खुशी व्यक्त की और कहा कि अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय, पूर्णिमा मिश्रा, कैरोलाइन, शंकर यादव, मुकेश कश्यप, आशीष मोनू अवस्थी, अख्तर खान ने खुशी व्यक्त की है।