पट्टा नवीनीकरण के लिए जोगी कांग्रेस अब सरकार को भेजेगी चिट्ठी
वैशालीनगर क्षेत्र में पट्टा नवीनीकरण की मांग को लेकर फिर से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस वैशालीनगर ने मोर्चा खोल दिया है। जोगी कांग्रेस के वैशालीनगर प्रत्याशी मनोज कुमार ने मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस लेकर इसके लिए प्रशासन को चेताया है। मनोज ने कहा कि, नवीनीकरण को लेकर शासन-प्रशासन गैर जिम्मेदाराना रवैय्या अपना रहा है। 1984 व उसके बाद जितने भी पट्टे जारी किए गए थे, उनका नवीनीकरण अटका है।
10हजार लोग पहले दे चुके हैं समर्थन
मनोज ने कहा कि, पिछले माह 10 से 12 मार्च को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। लगभग 10 हजार लोगों का हस्ताक्षर युक्त निगम आयुक्त को सौंपा था। नेहरू नगर ब्लॉक में 19 व 20 अप्रैल को होगी। सुपेला ब्लॉक में 22 से 23 अप्रैल व कैंप ब्लाक में 25 से 26 अप्रैल को अभियान चलाया जाएगा।