कागजों में कुत्ता पकड़ने वाली एजेंसी को न दे ठेका:मिश्रा
भिलाई|शहर में आवारा कुत्ता पकड़ने के लिए निगम ने टेंडर कॉल किया है। इसे रद्द करने की मांग भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने की है। उन्होंने कहा है कि, दो साल पहले जिस एजेंसी ने कुत्ता पकड़ने के लिए धांधली की। उसे काम देने की वजह क्या है? आखिर ऐसी क्या कमीशनखाेरी हो रही है? उन्होंने आयुक्त केएल चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है।