पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कोंडागांव विधायक के बेटे को लिफ्ट देकर लूटा मोबाइल, दो आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव विधायक के बेटे को लिफ्ट देकर लूटा मोबाइल, दो आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोंडागांव विधायक मोहनलाल मरकाम के बेटे अरमान मरकाम के साथ मोबाइल लूट की घटना का खुलासा हो गया है। चार दिन पहले अरमान को लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने उसका एप्पल कंपनी मोबाइल लूट लिया था।

मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए टीम दो आरोपियों यूनिस खान और सुशील को पकड़ लिया। साथ ही उनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मोबाइल ट्रेस से आरोपी पकड़े गए।

चंदूलाल में मेडिकल का छात्र है अरमान

छावनी सीएसपी अजीत यादव ने बताया कि, अरमान चंदूलाल मेडिकल कॉलेज का छात्र है। 14 अप्रैल को अपने हॉस्टल से कोंडागांव जा रहा था। तभी उसने हाइवे तक छोड़ने के लिए स्कूटी यूनिस खान और सुशील से लिफ्ट मांगी। दोनों लोग उसे सही जगह छोड़ने की जगह एसीसी चौक जामुल के पास सुनसान एरिया में ले गए। जहां धमकाते हुए मोबाइल छिन लिए।

आईएमई नंबर से ट्रेस कर दोनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, आरोपियों ने जैसे ही मोबाइल ऑन किया। उसकी लोकेशन के आधार आरोपी यूनिस खान और सुशील को पकड़ लिया गया। मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई। पुलिस ने बताया कि यूनिस 2004 में भी जेल गया था।

खबरें और भी हैं...