एमजीएम के इंटर हाउस फुटबॉल चैंपियनशिप में बच्चों ने जमाया किक
भिलाई| इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को कक्षा 5वीं और 6वीं वर्ग में मैच खेले गए। दोनों टीमों को टैगोर हाउस और पटेल हाउस के मध्य खेला गया। मैच के अंत तक 1-1 की बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पेनाल्टी से लिया गया। जिसमें टैगोर हाउस ने 3-2 से जीत हासिल की। वहीं गुरुवार को भी दो मैच होंगे।