पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 12वीं नृत्य रसधारा: क्लासिकल डांस के साथ स्टूडेंट्स ने दिए फिजिकल फिटनेस के टिप्स

12वीं नृत्य रसधारा: क्लासिकल डांस के साथ स्टूडेंट्स ने दिए फिजिकल फिटनेस के टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नृत्य धाम की ओर से केपीएस स्कूल में चल रहे 12वीं नृत्य रसधारा में क्लासिकल डांस के साथ ही दर्शकों को फिजिकल फिटनेस के टिप्स भी दिए गए।

बताया गया कि डांस करने से मन और शरीर में ताजगी बनी रहती है। एक्सरसाइज भी हो जाता है और ईश्वर की वंदना भी। इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके कलाकारों ने यहां प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सबसे पहले कोलकाता से आईं गुरु संचिता भट्टाचार्य और अमिता दास ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। पहले उन्होंने गणपति वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद शिव तांडव समेत कुछ अन्य प्रसंगों का वर्णन किया। उनके बाद बेंगलुरू से आए पार्श्वनाथ उपाध्याय ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। उन्होंने दर्शकों को पदमुद्रा, भाव भंगिमा और नृत्य में पद और ताल की विशेषता के बारे में बताया। हैदराबाद से आए सुब्रत सरकार ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, सीजू एंथोनी, प्रोसेनजीत पोद्दार, दुर्गा प्रसाद सोनकर आदि थे।

केपीएस स्कूल में चल रही नृत्य रसधारा में स्कूली छात्रों ने किया नृत्य।

खबरें और भी हैं...