फेडरेशन कप: नेटबॉल खिलाड़ियों का 6 दिवसीय कोचिंग कैंप भिलाई में शुरू
भिलाई| छत्तीसगढ़ नेटबॉल संघ की ओर से पिछले दिनाें भिलाई में महिला सीनियर टीम का ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में 30 खिलाड़ी शामिल हुए। ट्रायल के बाद महिला खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। टीम में सृष्टि कांशकर, सरिता सोनी, बिंदु सिंग, साक्षी सोनकर, ज्योति साहू, आभा माली, आसमां, लोकेश्वरी, काजल ध्रुवे, जया पटेल, गंगा यादव, पूजा यादव, दिव्या साहू, नेहा, खुशबू और निशा सिंह शामिल है। महासचिव जावेद खान ने बताया कि टीम का कैंप 18 से 23 अप्रैल तक लगाया जाएगा। टीम 26 से 29 अप्रैल तक चंडीगढ़ में फेडरेशन कप खेलेगी।