सीनियर सिलेक्शन मैच: शाहबान ने पहले दिन बनाए 160 रन, शशांक हैं 155 रनों पर नाबाद
सीनियर टीम के लिए खेले जा रहे सिलेक्शन मैच में ग्रीन और ब्लू टीम के खिलाड़ी मशक्कत कर रहें है। तीसरे सिलेक्शन मैच में ग्रीन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। जिसमें शाहबान के 160 और शशांक के नाबाद 155 रनों की बदौलत पहले दिन ग्रीन टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 326 का स्कोर खड़ा कर लिया है। वहीं शशांक चंद्राकर के साथ शुभम सिंह 11 रन बना कर क्रीज पर डटे हुए है। वहीं ब्लू टीम के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे। ब्लू टीम के पांच गेंदबाजों ने मिलकर ग्रीन टीम के 6 विकेट लिए। जिसमें अमित मिश्रा ने 16 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। पंकज राव, शाकिब अहमद, सुमित रुईकर और अर्पित श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट झटका।
20 चौके व 3 छक्के की मदद से बनाया 160 रन
ग्रीन टीम के शाहबान ने अपनी पारी के दौरान संयम से रन बनाया। वे क्रीज पर डट कर खराब गेंद का इंतजार करते रहे। जैसे ही खराब गेंद मिली उस पर रन बटोरा।
वहीं अच्छी गेंदों को डिफेंस खेला। शाहबान खान ने पारी के दौरान 206 गेंदों का सामना किया और 20 चौके और 3 छक्के की मदद से 160 रन बनाए। वहीं शशांक चंद्राकर ने 158 गेंद में 14 चौके और 5 छक्के की बदौलत 158 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है।