पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बैसाखी सेलिब्रेशन में सुनाई गई कविता अमेरिकी तबला वादक ने दी प्रस्तुति

बैसाखी सेलिब्रेशन में सुनाई गई कविता अमेरिकी तबला वादक ने दी प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|सरदार मोहिंदर सिंह सिब्बल फाउंडेशन व संस्कृति विभाग की ओर से दो दिवसीय बैसाखी सेलिब्रेशन रखा गया। सिब्बल पैलेस में आयोजित प्रोग्राम की शुरुआत नई दिल्ली के डॉ. विनोद गंधर्व की गजलों से हुई। उन्होंने गजल “उसके हंसते चेहरे से तो ऐसा लगता है, शायद उसको मेरा मिलना अच्छा लगता है “ से शुरुआत की। इसके बाद अगली गज़ल - “ बेसबब बात बढ़ाने की जरूरत क्या है, हम खफा, हमको मनाने की जरूरत क्या है “ पेश की। इसी कड़ी में अमेरिकी तबला वादक इमाम और सिंगर लक्ष्मी ने भी प्रस्तुति दी। इस म्यूजिकल प्रोग्राम में तबले पर महेंद्र चौहान, सितार पर अनीन रॉय और गिटार पर अर्नभ सरकार ने संगत दी।

खबरें और भी हैं...