स्कूल स्टूडेंट्स ने ट्रेडिशनल ड्रेस में घूमर नृत्य पर किया परफॉर्मेंश
नवोदय विद्यालय में कल्चरल इवेंट रखा गया। सृष्टि साहू एंड ग्रुप ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। छाया हिरवानी ने घूमर डांस परफॉर्म किया। राजस्थानी ट्रेडिशनल ड्रेस में संवरकर सिर पर कलश रखकर डांस करती गर्ल्स ने सभी की वाहवाही बटोरी। सोनू लहरी एंड ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी फोक डांस पंथी परफॉर्म किया। यशस्वी यदु ने सोलो डांस कर तालियां बटोरी। स्कूल के टॉपर्स, कल्चरल और स्पोर्ट्स एक्टिविटी में अच्छा परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट्स को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उन्मुक्ताकाश और नवोदय स्वर पत्रिकाओं का विमोचन भी किया गया। स्कूल प्रिंसिपल नीलम पाणि ने स्टूडेंट्स को सफलता के लिए अनुशासित जीवन जीने की सीख दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रीना बाबा साहेब कंगाले, विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र देशमुख सहित अन्य मौजूद रहे।