वूमन और किड्स को सिखाया डांस, पार्टी मेकअप के लिए दिए टिप्स
भिलाई| भारतीय सिंधु सभा और छापरू महिला मंडल ने लाखे नगर के अमरधाम आश्रम में बच्चों को डांस की ट्रेनिंग दी। यामिनी केशवानी ने म्यूजिकल बीट्स पर डांस और जुंबा सिखाया। ट्रेनर प्रिंसी ने वुमंस को पार्टी वियर मेकअप के टिप्स दिए। प्रेरणा ने सेल्फ डिफेंस की बेसिक जानकारी दी। ताकि महिलाओं को मुसिबत के समय किसी का इंतजार न करना पड़े, वे अपनी रक्षा कर सके। मौके पर तनुजा लखवानी, पूजा चेलाना, प्रिया नेभानी, मानसी और नीता लखवानी सहित अन्य मौजूद रहे।