कैंप मंडल में समस्याओं का अंबार, बोल बम समिति ने कलेक्टर से की शिकायत
भिलाई|बोलबम सेवा व कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने कैंप मंडल में वार्डवासियों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह और मंडल अध्यक्ष एल बाल राजू ने बताया कि कैंप मंडल में वृंदा नगर वार्ड, प्रेम नगर, दुर्गा चौक कैंप-1, शास्त्री नगर कैंप-1, प्रगति नगर कैंप-1, सुंदर नगर वार्ड कैंप-1, श्याम नगर कैंप-2, रविदास कैंप-2, शारदा पारा गांधी चौक कैंप-2 व संतोषी पारा कैंप-2 के लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। सुंदर नगर में लंबे समय से नागरिकों के लिए सामाजिक भवन व सुलभ शौचालय का अभाव है। यहां तालाब के किनारे पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। सभी वार्डों में पानी कि समस्या है।
बोल बम समिति के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के नाम पर सौंपा ज्ञापन।
सड़क से वाहन नहीं हटा तो करेंगे आंदोलन : दया सिंह
दया सिंह ने बताया कि सड़क किनारे बड़े वाहनों की अघाेषित पार्किंग से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है, जिससे चोरी, चैन स्नेचिंग की घटनाएं भी बढ़ रही। वार्डों में कचरे का अंबार लगा रहता है। नालियों में गंदगी जमी हुई है। सफाई के नाम पर निगम में करोड़ों रुपए का गोरख धंधा चला रहा है, लेकिन समस्याओं को कोई भी जनप्रतिनिधि हल नहीं करता।