पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जिले में 177 पीडीएस गोदाम के लिए 17.29 करोड़ रुपए मंजूर, जल्द शुरू होंगे सभी काम

जिले में 177 पीडीएस गोदाम के लिए 17.29 करोड़ रुपए मंजूर, जल्द शुरू होंगे सभी काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में बहुत जल्द 177 उचित मूल्य दुकान के लिए गोदाम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 17 करोड़ 29 लाख 29 हजार रुपए की मंजूरी मिली है।

इसमें 3 करोड़ 54 लाख रुपए जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत है और बाकी राशि मनरेगा से दिए गए हैं। इसके लिए कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने विशेष पहल की है। इसके लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन से मांग कर रहे थे। अभी ज्यादातर उचित मूल्य की दुकान किराये के भवन में संचालित हो रहे हैं।

एक नजर गोदाम निर्माण पर...

177 गोदाम का निर्माण किया जाएगा।

81 गोदाम पाटन जनपद में बनाए जाएंगे।

177 दुकान के लिए गोदाम बनाए जाएंगे

जिले में 177 उचित मूल्य दुकान के लिए गोदाम बनाए जाएंगे। इसके लिए 17 करोड़ 29 लाख 29 हजार रुपए का प्रावधान किया है। उमेश अग्रवाल, कलेक्टर दुर्ग

9.77 लाख रुपए एक गोदाम पर खर्च होंगे।

354 लाख जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत।

54 गोदाम धमधा क्षेत्र में स्वीकृत किए गए हैं।

42 गोदाम का निर्माण जनपद पंचायत दुर्ग में।

खबरें और भी हैं...