पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • स्टाफ नर्सों की हड़ताल आज से अस्पताल से मरीजों को छुट्टी

स्टाफ नर्सों की हड़ताल आज से अस्पताल से मरीजों को छुट्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में कई मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया जिससे वार्ड खाली दिखे।

हेल्थ रिपोर्टर | भिलाई

अपनी मांगों को लेकर स्टाफ नर्सें गुरुवार से अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू करेंगी। इस कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। सबसे अधिक परेशानी जिला अस्पताल में होगी। अपनी दो सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं होने से स्टाफ नर्सें काफी समय से नाराज थीं। नर्सों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए जिला अस्पताल में कई मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

ग्रेड-2 व ग्रेड-पे 4600 रुपए नहीं दिए जाने को लेकर स्टाफ नर्सें काफी प्रयास कर रही थी। इसकी मांग उनके द्वारा काफी समय से की जा रही थी। मांगे पूरी नहीं होने से नाराज नर्सों ने छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले गुरुवार से हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल को जिलेभर की 200 स्टाफ नर्सों ने अपना समर्थन दिया। इनमें से 100 से ज्यादा नर्सें अकेले जिला अस्पताल की हैं। प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने के लिए स्टाफ नर्सों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिम्मेदारों को दी गई आज से हड़ताल की जानकारी

दूसरी तरफ हड़ताल को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने भी कई मरीजों की छुट्टी कर दी है। वहीं कुछ मरीजों ने खुद ही डिस्चार्ज करवा लिया है। छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष शायनी चेरीयन ने बताया कि हड़ताल की सूचना सिविल सर्जन, सीएमएचओ के साथ ही कलेक्टर को दे दी गई है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...