पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्नेस ऑयल की कालाबजारी, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रायपुर. भिलाई की एक कंपनी के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने 30 लाख के फर्नेस ऑयल की कालाबजारी का केस दर्ज किया है। मंदिर हसौद से निकली तेल में मिलावट की गई थी। मिलावटी तेल को जांजगीर चांपा भेज दिया गया था। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। तब पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने भी बारीकी से जांच के बाद केस दर्ज किया। घड़ी चौक का मयंक धीमान मंदिर हसौद के ऑयल फैक्ट्री में काम करता है। भिलाई के नरेश माथुर की यूनियन ट्रांसपोर्ट को तेल सप्लाई का ठेका मिला है। कंपनी से 21 अप्रैल को चार टैंकर फर्नेस ऑयल जांजगीर चांपा रवाना किया गया था।



, लेकिन पूरी खेप जांजगीर की जगह राजनांदगांव भेजी गई।

जहां चारों टैंकर से ऑयल निकाल लिया गया और उसमें दूसरा तेल मिलाया गया। उसे जांजगीर के लिए रवाना किया गया। असली तेल को प्राइवेट लोगों को बेच दिया गया। रास्ते में ही मिलावट वाले चारों टैंकर को पकड़ लिया गया। इसकी पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...