पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • किर्गिस्तान में एमबीबीएस कराने लिए सात लाख, कॉलेज में नहीं दी फीस, छात्र बर्खास्त

किर्गिस्तान में एमबीबीएस कराने लिए सात लाख, कॉलेज में नहीं दी फीस, छात्र बर्खास्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई कराने के नाम पर स्टूडेंट के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बलौदा बाजार जिले के रविदास टंडन के पिता पुर्रुदास टंडन ने जुनवानी रोड स्मृति नगर की टॉप करियर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने 7 लाख की रकम ऐंठने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि किर्गिस्तान के ओस स्टेट के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के बाद फीस नहीं जमा कराई।

इस पर उसके वृद्ध किसान पिता ने अपनी जमीन गिरवी रखकर पहले साल फीस तो जमा कर दी। लेकिन दूसरी साल भी कंपनी के फीस न जमा करने पर मेडिकल कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेशन ने रविदास को रजिस्ट्रीकेट कर दिया। अब इस मामले में स्मृति नगर पुलिस चौकी में टॉप कॅरियर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

रविदास टंडन

विदेश में पढ़ाने भेजने मोबाइल में आया था मैसेज

बलौदा बाजार जिला के पथरचुवा गांव निवासी रविदास का कहना था कि विदेश में मेडिकल की पढ़ाई सस्ती होने के चलते वो एमबीबीएस के लिए कॉलेज खोज रहा था। इस बीच साल 2015 में टॉप करियर की ओर उसके मोबाइल विदेश में पढ़ाई से संबंधित एसएमएस आया। भिलाई के स्मृति नगर में संस्थान के दफ्तर में एडमिशन संबंधी जानकारी लेने पहुंचा। उस दौरान टॉप करियर के डायरेक्टर जसबिंदर सिंह गांधी व परविंदर सिंह गांधी ने किर्गिस्तान के ओस स्टेट इंटरनेशनल मेडिकल फैकल्टी में एडमिशन दिलाने की बात कही और कॉलेज फीस के लिए एजुकेशन लोन दिलाने का वादा किया। इसके अलावा पहले साल की फीस भी कंपनी द्वारा भरने का आश्वासन दिया गया।

पिता की जमीन गिरवी रखवाकर डकार गए रकम

टॉप करियर के झांसे में आकर रविदास ने किर्गिस्तान जाने की तैयारी शुरू कर दी। 6 अक्टूबर 2015 को कंपनी के लोग उसे रायपुर से फ्लाइट के द्वारा दिल्ली ले गए और वहां से उसे किर्गिस्तान स्थित स्टेट इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जब कॉलेज की ओर एमबीबीएस की फीस, हॉस्टल फीस, मेस फीस और ट्यूशन फीस जमा करने के लिए तगादा किया जाता है। 10 फरवरी को डायरेक्टर जसबिंदर और परविंदर उसके घर जमीन बेचकर या गिरवी रखकर फीस जमा कराने दबाव भी बनाए।

सच्चाई आएगी सामने...

इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। 4.5 लाख के मामले में पुलिस ने हमें क्लीन चिट दे दी है। जल्द ही 2.75 लाख मामले की जांच के बाद सच्चाई समाने आ जाएगी। अब इस पर मैं कहूं। परविंदर सिंह गांधी, डायरेक्टर, टॉप कॅरियर भिलाई

मामले की जांच जारी है...

ऐसे मामलों में कंपनी के एग्रीमेंट के बाद मामला पंजीबद्ध किया जाता है। ऐसे में अभी जांच जारी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे फिर कार्रवाई की जाएगी। शशिमोहन सिंह, एएसपी, भिलाई

खबरें और भी हैं...