भिलाई| सेल मेडिक्लेम स्कीम रिन्युअल कराने के लिए प्रबंधन ने उन रिटायर कार्मिकों या उनके आश्रितों को एक अवसर दिया है जो पूर्व में किसी कारण से रिन्युअल नहीं करा सके थे। अब वे 31 मई तक पालिसी को रिन्युअल करा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें पहले के मुकाबले कुछ अधिक प्रीमियम जमा करना होगा। 70 साल तक 10, 177 रुपए प्रति सदस्य और 70 साल से अधिक आयु होने पर 14,230 रुपए प्रति सदस्य भुगतान करना होगा। इसके लिए पिछले दिनों विभिन्न यूनियनों ने मांग की थी। तब प्रबंधन ने इस पर विचार किया और एक और मौका दिया है।