पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कलमना में ब्लाक: शिवनाथ एक्सप्रेस और टाटा पैसेंजर आज देरी से चलेंगी, 3 लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

कलमना में ब्लाक: शिवनाथ एक्सप्रेस और टाटा पैसेंजर आज देरी से चलेंगी, 3 लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग-रसमड़ा खंड में कलमना के पास अप लाइन पर अपग्रेडेशन का काम होने के कारण पांच ट्रेनें प्रभावित होंगी। तीन लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी और दो ट्रेनों को दुर्ग स्टेशन में रोककर चलाई जाएगी।

दुर्ग और रसमड़ा रेलवे स्टेशन के बीच 18 मई की रात 8.40 से रात 12.40 बजे तक चार घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इसके कारण दुर्ग से रात 11.45 बजे दुर्ग से छूटने वाली गेवरारोड-नागपुर शिवनाथ एक्सप्रेस को दुर्ग में एक घंटे रोककर चलाई जाएगी।

ये ट्रेनें दुर्ग में होंगी समाप्त

रायपुर से डोंगरगढ़ जानेवाली दो मेमू ट्रेन दुर्ग में ही समाप्त हो जाएगी और अगले दिन दुर्ग से ही रायपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह गोंदिया से रायपुर जाने वाली मेमू ट्रेन भी दुर्ग तक चलेगी और यहीं से वापस लौट जाएंगी।

खबरें और भी हैं...