पीएसडी-1 में लगी ज्यादातर लाइटें बंद पड़ी है, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे।
सिटी रिपोर्टर | भिलाई
बीएसपी के जिस पावर सिस्टम विभाग (पीएसडी-1) पर टाउनशिप को रौशन करने की जिम्मेदारी है, उसके एचटी और एलटी सब स्टेशनों में पर्याप्त प्रकाश की कमी है। महंगी मशीनें उपयोग नहीं होने के कारण कंडम हो गई हैं। इसे लेकर कर्मी कई बार प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सीटू के प्रतिनिधि मंडल ने जब इन सब स्टेशनों का निरीक्षण किया। उस दौरान यह व्यवस्था सामने आई। कुछ एचटी एवं एलटी सब स्टेशन में प्रकाश व्यवस्था न के बराबर है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अति आवश्यक वेंटिलेशन सिस्टम जो उपकरण को ठंडा रखने के लिए लगाए जाते है, बंद पड़े है। यूनियन के जानकारी में यह बात भी आई है कि 132 केवी यार्ड में सुरक्षित कार्य करने के उद्देश्य से महंगी जेएलजी मशीन को मंगाया गया था जो कि वर्षों से बंद पड़ी है।
सब स्टेशनों में सफाई की व्यवस्था ठप, कर्मी परेशान
पीएसडी में नए टेंडर नहीं से कारण ठेका श्रमिक काम पर नहीं आ रहे, जिससे एचटी एवं एलटी सब स्टेशन एवं कार्यक्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप है। विभागीय सुरक्षा बैठक के दौरान जब श्रमिकों ने सुरक्षा के मुद्दों को विभागीय सुरक्षा अधिकारी उप महाप्रबंधक पीके सिंग के समक्ष रखा तो उन्होंने श्रमिकों को पहले उत्पादन का टार्गेट पूरा करने कहा। उसके बाद सुरक्षा के इन मुद्दों को हल निकालने की बात कही।
सौंपा मांग पत्र, निकाकरण का मिला आश्वासन
सीटू प्रतिनिधि मंडल ने विभाग प्रमुख डीजीएम पीके बसु सहित जीएम इलेक्ट्रिकल भादुड़ी, जीएम सेफ्टी टी पांड्याराजा को सौंप कर जल्द से जल्द निराकरण की मांग की गई है। जीएम ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, योगेश सोनी, सचिव अनिल शेखर, सचिव केवेंद्र सुंदर आदि शामिल रहे।