बीएसपी में लगातार तीन दिनों में तीन श्रमिकों की मौत के बाद प्रबंधन अब ठेका श्रमिकों से सीधे बात कर रहा है। महाप्रबंधक जीएस वेंकट सुब्रमणियन ने ऐसा ही निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ठेका श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और कार्यस्थल पर सुरक्षा बढ़ाना है।
इस दिशा में कोक ओवन विभाग के कार्मिक विभाग एवं सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 10 मई से प्रतिदिन महाप्रबंधक, कोक ओवन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में महाप्रबंधक सीधे ठेका श्रमिकों से रूबरू हो रहे हैं। वेंकट सुब्रमणियन ने इस बात पर जोर दिया कि कार्य के दौरान सावधानियां, एसओपी का पालन करना आवश्यक है। इस संवाद में ठेका श्रमिकों से भी सुरक्षा संबंधी जानकारियों का आदान प्रदान किया जाता है। कार्यशाला में ठेका श्रमिक, संबंधित अनुभाग के अनुभाग प्रमुख, विभागीय सुरक्षा अधिकारी, कार्मिक अधिकारी भी उपस्थित रहते है।अभी तक 147 श्रमिक भाग ले चुके हैं।