पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कर्मियोंं को सिम वितरण का श्रेय लेने यूनियनों में मची होड़

कर्मियोंं को सिम वितरण का श्रेय लेने यूनियनों में मची होड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी कर्मियों को 500 मोबाइल सिम बांटने जा रहा है। इसे लेकर यूनियनों में श्रेय लेने की होड़ मच गई है। इंटक ने प्रबंधन के इस निर्णय को उसके द्वारा पूर्व में किए गए प्रयासों का नतीजा बताया।

इंटक यूनियन के प्रयास से कर्मियों को मोबाइल सिम की सुविधा प्रारंभ की गई थी। इसके बाद प्रबंधन द्वारा 500 नई सिम देने का निर्णय लिया गया। इंटक महासचिव एसके बघेल ने यूनियन की कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटक 3 एम लक्ष्य के तहत मोटर, मोबाइल एवं मकान की मांग प्रबंधन से पिछले कई वर्षों से कर रही थी। इसी का परिणाम है कि कर्मियों के लिए कार एलाउंस एवं मोबाइल सिम की शुरुआत हुई। प्रबंधन द्वारा अभी तक 1575 सिम कर्मियों को दी जा चुकी है। एक्सपांशन यूनिट में काम कर रहे कर्मियों को सिम देने प्रबंधन रिटायर हो रहे कर्मियों की सिम उस विभाग के कर्मियों को नहीं दे रहा था। इसके लिए इंटक ने प्रबंधन के समक्ष विरोध करते हुए एक्सपांशन यूनिट को देखते हुए तत्काल सिम कोटा बढ़ाने की मांग रखी।

खबरें और भी हैं...