भिलाई|बीएसपी में कार्मिक-गैर संकार्य-1 एवं सामान्य स्थापना के द्वारा कर्मचारियों के लिए विभागीय संचार मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्मिकों को सेल एवं संयंत्र के संदर्भ में, विस्तारीकरण, आधुनिकीकरण एवं नवीनतम परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। एजीएम अनुराधा सिंह ने कर्मचारियों को इस कार्यक्रम की महत्ता एवं इसके उद्देश्यों को रेखांकित किया गया। सहायक प्रबंधक उषा साजी ने कार्मिकों को अवकाश नियमों, वर्तमान में जारी महत्वपूर्ण परिपत्र के अंतर्गत लागू स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना- 2018 एवं अन्य परिपत्रों के संबंध में सूचना दी। कर्मचारी, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना में प्राप्त आर्थिक लाभों की गणना की जानकारी अपने ई-सहयोग में देख सकते हैं।