पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कंप्यूटर पर्ची फाड़ ज्यादा खपत दिखाने मैन्युअली बनवाते थे बिल

कंप्यूटर पर्ची फाड़ ज्यादा खपत दिखाने मैन्युअली बनवाते थे बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम भिलाई में डीजल में धांधली को अंजाम देने स्वास्थ्य विभाग के अमले ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब तक इस मामले में जो जांच हुई, उसकी रिपोर्ट चौंकाने वाली है।

जांच में यह खुलासा हुआ है कि, मामले में संलिप्त स्टाफ डीजल डलवाने के बाद पेट्रोल पंप से मिलने वाली पर्ची को फाड़ देते थे। ये पर्ची कंप्यूटर से मिलती थी, जिसे फाड़कर मैनुअल तरीके से बिल बनाते और उसे भुगतान के लिए पेश करते।

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा की जांच में इसका खुलासा हुआ है। उनकी रिपोर्ट की माने तो, गड़बड़ी को अंजाम देने वाले स्टाफ रोजाना 20 से 25 लीटर डीजल ज्यादा लॉगबुक में चढ़ाते और बिल पेश करते। ऐसा लंबे समय से किया जा रहा था। इस कारण निगम को हजारों रुपए की चपत लगी थी।

एक डंपर की जांच से पूरी गड़बड़ी का खुलासा जांच टीम ने किया।

पेश किया गया बिल और बयान दोनों अलग

इस पूरे मामले में अब तक संबंधित वाहन चालकों का बयान हुआ है। जिससे खुलासा हुआ है कि जो बिल भुगतान के लिए पेश किया गया है और बयान, दोनों अलग-अलग हैं। इससे धांधली का खुलासा साफतौर पर हो रहा है। बता दें कि, इस मामले में जोन-2 के स्वच्छता निरीक्षक महेश पांडेय, प्लेसमेंट वाहन चालक संदीप दामले और यूवी पॉवर सर्विस स्टेशन कोहका के सहायक प्रबंधक गजेंद्र निर्मलकर के खिलाफ सुपेला थाने में शिकायत दर्ज हुई है।

निगम के इन वाहनों के बिल में मिली धांधली

जोन-2 के वाहन सीजी 07 बीबी 9347, सीजी 07 8221, 23884, सीजी 07 सीए 2269, सीजी 07 बीबी 9347, पी-23156, सीजी 07 एन 6462, पी-23210, सीजी 07 23083 समेत अन्य वाहनों में डीजल खपत में गड़बड़ी मिली है। ऐसा लंबे समय से चला आ रहा था। इसकी जांच अभी की जा रही है।

मेयर और एमआईसी के संरक्षण में धांधली...

मेयर और एमआईसी के संरक्षण में डीजल घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। राहुल गांधी के लिए मेयर बाइक रैली निकाल रहे हैं। उसके इंधन में लगने वाला पैसा डीजल घोटाले का है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वशिष्ठ नारायण मिश्रा, पार्षद, नगर निगम भिलाई

खबरें और भी हैं...