भिलाई|समाजवादी पार्टी के क्रिश्चियन कॉलेज रोड स्थित जिला कार्यालय में पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। इसमें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप यादव को बनाया गया। इसी तरह छात्र सभा जिलाध्यक्ष अभितेश शुक्ला व कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव को बनाया गया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष तनवीर अहमद, प्रदेश सचिव गोविंद प्रसाद शुक्ला सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।