रायपुर | व्यापमं ने प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी), प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) और प्री फॉर्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी) के रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिए। पीईटी में भिलाई के सात्विक बंछोर, पीपीएचटी में बालोद की जयश्री और पीपीटी में भिलाई के रितिक कुमार स्टेट टॉपर बने हैं।
पीईटी में 18 हजार 842, पीपीएचटी में 13 हजार 979 और पीपीटी में 21 हजार 851 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।