रायपुर| आयुष विवि ने एमडीएस परीक्षा के लिए केंद्र घोषित कर दिया है। राजनांदगांव स्थित निजी डेंटल कॉलेज की परीक्षा सरकारी नर्सिंग कॉलेज में होगी। इसी तरह दुर्ग व भिलाई के दो कॉलेज की परीक्षा दुर्ग स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज व बिलासपुर के दो कॉलेज की परीक्षा भी सरकारी नर्सिंग कॉलेज में वहीं होगी। प्रदेश के पांच निजी डेंटल कॉलेजों में ही पीजी कोर्स का संचालन किया जा रहा है।
राजधानी स्थित सरकारी डेंटल कॉलेज में पिछले चार साल से प्रस्ताव भेजने के बाद भी पीजी की सीट नहीं मिल पा रही है। इसके कारण बीडीएस के बाद डेंटल के डॉक्टरों को पीजी करने के लिए निजी कॉलेजों में एडमिशन लेना पड़ रहा है।