पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइंस कालेज के प्रो. सूर्य नारायण को दी विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|सेवानिवृत्त होने पर साइंस कॉलेज के प्रो. एनए सूर्य नारायण को विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव बताए। महाविद्यालय में हुए विदाई समारोह में डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने उनकी लगभग 38 वर्षों से अधिक की शासकीय सेवा की उपलब्धियों एवं उनकी रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। संस्था के प्राचार्य डॉ. एसके राजपूत ने प्रोफेसर सूर्य नारायण से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। कार्यक्रम को डॉ. एके खान ने भी अपनी स्मृतियां सुनाई। इस अ‌वसर पर डॉ. सूर्यनारायण ने कहा कि प्रत्येक प्राध्यापक का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...