ट्रक मिस्त्री की दुकान के सामने खड़ा किया, एक दिन दो पहिए हुए गायब
भिलाई|ट्रक में खराबी आने पर मिस्त्री के पास ट्रक छोड़ना वाहन स्वामी को भारी पड़ गया। रात में ट्रक के पहिए अज्ञात चोर खोलकर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर खुर्सीपार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि डाक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर बीबीसी कॉलोनी निवासी मोहम्मद कलामुद्दीन ट्रक में खराबी आ गई थी। इसके चलते 16 मई को कलामुद्दीन ट्रक (सीजी07 टी 4786) को बनवाने आफताब मिस्त्री डबरा पारा चौक के पास सड़क किनारे खड़ा कर गया।