पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दोहरा हत्याकांड : छह लोगों के लिए बयान, पर नहीं मिला सुराग

दोहरा हत्याकांड : छह लोगों के लिए बयान, पर नहीं मिला सुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|छावनी थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर अटल आवास में हुए दोहरे मर्डर के 9 वें दिन बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्याकांड की वजह स्पष्ट न होने पर पुलिस सगे-संबंधियों और कॉल डिटेल के सहारे अपनी इनवेस्टीगेशन को आगे बढ़ा रही है।

इसके चलते अब तक करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग के बयान दर्ज हो चुके हैं। वहीं, इतने दिनों बाद भी पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों की राय एक मत न होने से रिपोर्ट का खुलासा नहीं हो सका है। छावनी टीआई सुरेंद्र उके ने बताया कि साजिदा और नाजिदा पीएम रिपोर्ट को लेकर डॉक्टरों के बीच एक राय नहीं है। पीएम करने वाले डॉक्टर ने चार लोगों की कमेटी बनाकर जांच रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया था।

खबरें और भी हैं...