पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पढ़ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, एएसपी से शिकायत

पढ़ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, एएसपी से शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल की पढ़ाई के लिए विदेश भेजकर फीस न जमा करने वाली आरोपी संस्था टॉप करियर के प्रबंधक अब छात्र रविदास टंडन को राजीनामे के लिए दबाव बना रहे हैं। शनिवार को छात्र ने एएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है।

दो साल पहले स्मृति नगर की टॉप करियर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड ने बलौदा बाजार के रविदास टंडन को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान भेजा था। फीस जमा न करने से कॉलेज से निकाल दिया।

पीड़ित छात्र रविदास टंडन

मामला रफा-दफा करने का आरोप

बलौदा बाजार जिला के पथरचुवा गांव निवासी रविदास का कहना है कि जबसे स्मृति नगर चौकी में संस्था के खिलाफ शिकायत की है। तबसे संस्था के डायरेक्टर उसे परेशान कर रहे हैं। इस बीच स्मृति नगर पुलिस की ओर फोन करके उसे चौकी बुलवाया गया था। इस दौरान टॉप करियर के डायरेक्टर भी आए थे। रविदास का आरोप है कि परविंदर सिंह गांधी ने उसे 1.5 लाख लेकर मामला खत्म करने के लिए दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं पीड़ित का ये भी कहना है कि इसके लिए उसे संस्था के डायरेक्टर ने उसे फोन पर गाली-गलौज करके धमकाया भी था।

खबरें और भी हैं...