पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • एटीएम केयर टेकर को अब मिलेेंगे हर माह 10,300 रुपए, सप्ताह में एक दिन छुट्टी भी

एटीएम केयर टेकर को अब मिलेेंगे हर माह 10,300 रुपए, सप्ताह में एक दिन छुट्टी भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम केयर टेकर्स को अब हर महीने 10,300 रुपए वेतन दिया जाएगा। सप्ताह में एक दिन छुट्टी भी मिलेगी। उन्हें हर दिन के हिसाब से न्यूनतम 462 रुपए का भुगतान किया जाएगा। हर महीने 26 दिन का पीएफ एवं ईएसआई काटी जाएगी। इससे उन्हें काफी सुविधा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने बताया की एसबीआई के माध्यम से कार्यरत एटीएम केयर टेकर को बख्शी सिक्यूरिटी कंपनी न तो उनका जायज वेतन दे रही थी, न ही अन्य उनके मौलिक अधिकारों का पालन कर रही थी। एटीएम केयर टेकर यूनियन ने श्रमायुक्त कार्यालय में याचिका लगाई थी। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में यूनियन प्रतिनिधि, एसबीआई के अधिकारियों और बख्शी सिक्यूरिटी के बीच बैठक हुई। फैसले की कॉपी पर बैंके के अधिकारी, सुरक्षा कंपनी एवं यूनियन के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किए।

ये फैसला किया गया

हर महीने पीएफ और ईएसआई काटकर 10,300 रुपए देना होगा।

सप्ताह में एक दिन छुट्टी रहेगी।

हर महीने के 10 तारीख तक पगार हर हाल में देना होगा।

बकाया वेतन का भुगतान 25 मई तक करना होगा ।

पीएफ, यूएनआई एवं ईएसआई नंबर कर्मियों को देना पड़ेगा ।

बकाया एरियर्स का भुगतान भी करना होगा।

खबरें और भी हैं...