पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • ओपन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए छग के खिलाड़ी बिलासपुर में सीख रहे बारीकियां

ओपन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए छग के खिलाड़ी बिलासपुर में सीख रहे बारीकियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल इंडिया ओपन पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन जाजपुर (ओडिशा) में कराया जा रहा है। 13 से 16 जून को होने वाले चार दिवसीय मुकाबले के लिए छत्तीसगढ़ की 12 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा हो चुकी है।

सभी खिलाड़ियों का ट्रेनिंग कैंप 8 जून तक बिलासपुर में लगाया गया है। जिसके बाद टीम रवाना होगी। टीम ने अब तक हुए ओपन चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया है। चिंगराजपारा मैदान में चल रहे कैंप में खिलाड़ियों को कबड्डी की बारीकियां बताई जा रही हैं। कोच हेमंत यादव ने जमकर अभ्यास कराया। चयनित खिलाड़ी: उमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, रवींद्र कुमार, खगेश नेताम, सहदेव सिदार, अमित सिदार, छबि, सोमू नेताम, दुर्गेश साहू, प्रदीप, घनश्याम और रेहान।

बिलासपुर में चयनित खिलाड़ियों का शिविर लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...