पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दुर्ग आइडल के फाइनल राउंड में 10 कलाकारों ने सुनाए गीत

दुर्ग आइडल के फाइनल राउंड में 10 कलाकारों ने सुनाए गीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायन प्रतियोगिता दुर्ग आइडल 2018 के फाइनल राउंड में 5 जूनियर और 5 सीनियर प्रतिभागियों ने गीत प्रस्तुत किए।

इसमें पुराने और नये फिल्मों के गीत सुनाए। शंकर राव मानके करीब 58-60 वर्ष के बुजुर्ग ने पुराने नग्मे पेश किए। ओ मेरी मेहरा जबी..., तू प्यार का सागर है... है आदि गीत सुनाए। श्रुति बख्शी ने मया होगे तोर संग..., शोएब हुसैन ने फूलों सा चेहरा तेरा..., खिलेंद्र यादव ने गजरा के फूल..., उत्कर्ष श्रीवास्तव ने तुझसे मिलने की तमन्ना है..., संबीत कुमार ने छुनुर छुनुर पैरी बाजे... गीत सुनाए। इस दौरान महापौर चंद्रिका चंद्राकर, सोहन जैन, कविता तांडी, शिवेन्द्र परिहार, प्रमोद पाटिल, अल्का बाघमार, सुधा सिंह आदि उपस्थित थीं। फाइनल राउंड के जजेज केके पाटिल, माधव सिन्हा हैं। कार्यक्रम का संचालन नारायण ठाकुर ने किया। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के 5-5 कलाकार शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...