पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नेट व सेट में सफल होने के लिए मल्टीपल च्वॉइस पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी: विक्रम

नेट व सेट में सफल होने के लिए मल्टीपल च्वॉइस पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी: विक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंस कॉलेज दुर्ग में गणित विभाग की ओर से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अकादमिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पद्मावती के अनुसार विभाग में नेट एवं सेट परीक्षा की तैयारी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें साइंस कॉलेज के साथ भिलाई महिला महाविद्यालय के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

कार्यशाला के संयोजक एवं गणित परिषद के प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि संस्था के प्राचार्य डॉ. एसके राजपूत ने नेट और सेट परीक्षा की महत्ता एवं उसके लिए आवश्यक तैयारियों पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रत्येक स्नातकोत्तर विद्यार्थी को नेट और सेट परीक्षा में सफल होने के लिए महाविद्यालय ग्रंथालय में अधिक पुस्तकें एवं पाठ्यक्रम सामग्री रखी जाएगी।

गणित विभाग के पूर्व छात्र एवं सेट परीक्षा उत्तीर्ण विक्रम अयासपुरे तथा मनोज यादव ने विद्यार्थियों को नेट और सेट परीक्षा के पाठ्यक्रम की तैयारी करने तथा निर्धारित समय में प्रश्नों को हल करना बताया। विभाग की डॉ. प्राची सिंह ने नेट और सेट परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। पीजी पाठ्यक्रम को प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुसार संशोधित करने की जानकारी दी।

साइंस कॉलेज में हुई वर्कशॉप में छात्रों को गणित में तैयारी करना बताए।

खबरें और भी हैं...