आदिला खान (34* रन, 3 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भिलाई ने प्रैक्टिस मैच जीत लिया है। टीम ने शनिवार को बिलासपुर को 5 विकेट से मात दी। अंतिम ओवर में भिलाई को 2 रनों की दरकार थी। पहली गेंद पर पूजा ने आदिला को सिंगल देकर मैच ड्रा कराया। तीन गेंद डाट होने के बाद पांचवीं गेंद पर आदिला ने चौका जड़कर भिलाई को एक गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत दिलाई। रेलवे के समर कैंप में पहली बार महिला क्रिकेट का प्रैक्टिस मैच कराया गया। पहले खेलने उतरी बिलासपुर की टीम 17 गेंद शेष रहते 32.1 ओवर में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भिलाई की टीम ने 1 गेंद शेष रहते 34.5 ओवर में पांच विकेट विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। तीन विकेट और 34 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली आदिला को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। अन्य मैचों में भी उनसे इसी तरह शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
सेकरेसा के मैदान में बिलासपुर और भिलाई की महिला टीम के बीच हुआ शानदार मुकाबला।
शिल्पा और ऐश्वर्या ने पहले विकेट के लिए जोड़े 46 रन
सेकरसा मैदान में खेले गए मैच में भिलाई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिलासपुर टीम की अच्छी रही। टीम का पहला विकेट शिल्पा साहू (32 गेंद, 40 रन) बिलासपुर के कुल स्कोर 48 रनों पर गिरा। ऐश्वर्या (9) रन और शिल्प के बीच पहले विकेट लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। पहला गिरने के बाद बिलासपुर की पारी लड़खड़ा गई। 57 रनों पर टीम का दूसरा विकेट ऐश्वर्या (9) रन को मनप्रीत ने आउट किया।
32.1 ओवर में 146 रन ही बना पाई बिलासपुर की टीम
57 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद जैसमीन (1) रन के साथ संगीता ने शानदार 21 रनों की पारी खेलकर टीम के लिए 23 रन जोड़े। संगीता (19) रन को गरिमा ने आउट किया। चोट लगने के कारण जैसमीन रिटायर्ड हो गईं। 80 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद समृद्धि (6) और श्रेष्ठी (9) रन ने 27 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 102 रनों तक पहुंचाया। इनके आउट होने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बिलासपुर की टीम 32.1 ओवर में 146 रनों पर सिमट गई।
भिलाई के खिलाड़ियों ने की अच्छी गेंदबाजी
भिलाई की ओर गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। आदिला ने 7 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मनप्रीत ने 5 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। पूजा ने 4.1 ओवर में 22 रन देकर दो व गरिमा ने 6 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया।
रेखा और प्रज्ञा ने साथ मिलकर जोड़े 70 रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलाई की शुरुआत खराब रही। मनप्रीत (8) को दुर्गेश्वरी ने आउट कर पहला झटका दिया। विद्या (1) को प्रतिज्ञा ने आउट किया। प्रज्ञा (4) रन ने भी निराश किया। कुल स्कोर 27 रन पर भिलाई का तीसरा विकेट गिराया। ओपनर रेखा एक ओर से जमी हुई थीं। 27 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद रेखा का साथ प्रिया ने दिया। रेखा (85 गेंद, 33 रन) रन के साथ प्रिया ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 97 रनों तक पहुंचाया। रेखा (33) रन को शिल्पा ने आउट किया।