भिलाई|सीसीसीआई वुमंस विंग की ओर से आयोजित वर्कशॉप के दूसरे दिन शुक्रवार को शेफ दिनेश और समीर ने वुमंस को कई डिशेज की रेसिपी सिखाई। इसमें कॉन्टिनेंटल डिशेज जैसे- सूप, स्टार्टर और डेजर्ट के साथ समर के लिए टेस्टी फूड बनाने की टिप्स दिए। क्लास में कॉलेज स्टूडेंट्स और सिटी वुमंस के साथ सीसीसीआई वुमंस विंग की आभा मिश्रा, हेमल शाह, प्रेरणा भट्ट और शजिंता शुक्ला मौजूद रहीं।