भिलाई| दुर्ग के पद्मनाभपुर में चल रही सीपीएल-2018 में लगातार तीन हार के बाद पीसीसी क्लासिक को पहली जीत मिली। टीम ने 20 ओवर में 111 रन बनाए थे। जवाबी पारी खेलने उतरी विरोधी टीम 91 रन पर सिमट गई। इस तरह क्लासिक को पहली जीत मिली। मैच में टीम के बल्लेबाजों ने पहले शानदार बैटिंग की। बाद में गेंदबाजों ने भी बेहरतीन गेंदबाजी करते हुए टीम को 10 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसमें प्रथम जाचक ने दो विकेट लिए।