पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूथ क्लब ने बीएसपी को 4-3 से हराकर जीता खिताब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग जिला फुटबॉल संघ द्वारा एएफसी ग्रासरूट सिक्स ए साइड फुटबॉल फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला सोमवार को फाइनल यूथ क्लब व बीएसपी फुटबॉल एकेडमी के बीच हुआ। यूथ क्लब ने बीएसपी फुटबॉल एकेडमी को 4-3 को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

यूथ क्लब की ओर से चारों ही गोल हर्ष ने किया। तीन दिवसीय एएफसी ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता पंत स्टेडियम सेक्टर-1 में आयोजित किया गया। सोमवार को हुए मैच के रेफरी रविंद्र कुमार, सत्यजीत खरे, उमा मरकाम, तमाल राम, मीनाक्षी नेताम एवं सरिता शिंदे थे। पोस्टिंग इंचार्ज एसडी बर्मन रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के महासचिव डॉ. जीडी गांधी, मोहनलाल, पीके साहा, अब्दुल गफ्फार, प्रोतिम घोष, मुकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

पंत स्टेडियम सेक्टर-1 मंे स्पर्धा का फाइनल मैच खेला गया।

जानिए, 2 सेमीफाइनल मैच के नतीजे

पहला सेमीफाइनल: यूथ क्लब और बीएमवाय चरोदा के बीच खेला गया। मैच में यूथ क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज की। यूथ क्लब की ओर से हेमंत ने एकमात्र गोल किया। इस जीत के साथ यूथ क्लब फाइनल में पहुंची।

दूसरा सेमीफाइनल: दुर्ग हीरोज़ और बीएसपी फुटबॉल एकेडेमी के बीच खेला गया। जिसमें बीएसपी फुटबॉल एकेडेमी की टीम ने 3 - 2 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। बीएसपी फुटबॉल एकेडेमी से के. साईं तेजा ने 1 व अंश ने 2 गोल किये। दुर्ग हीरोज़ की ओर से आर्यन और अनवर ने 1-1 गोल किया।

नई पौध तैयार करने में मिलेगी सहायता

दोनों ही टीम से एक-एक खिलाड़ियों ने किया गोल

ग्रासरूट का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने जीत के लिए मैदान पर काफी मशक्कत की। जिसमें जीत यूथ क्लब के हाथ लगी। दोनों ही टीम से 1-1 खिलाड़ियों ने ही मैच में गोल किया। यूथ क्लब की ओर से चारो गोल हर्ष ने किया तो बीएसपी के तरफ से तीनों गोल अंश ने किया। इनके अलावा किसी ने गोल नहीं किया।

नॉक आउट पद्धति से खेले गए सभी मैच

ग्रासरूट प्रतियोगिता में बच्चों को मैच के साथ-साथ उनको खेल के टिप्स भी बताए गए। तीन दिनों तक होने वाले इस प्रतियोगिता में सभी टीमों के बीच नॉक आउट पद्धति से मैच खेला गया। टूर्नामेंट के पहले दिन 12 मैच खेले गए। हारने वाली टीम स्पर्धा से बाहर हो गई। जीतने वाली टीमों ने अगले राउंड में प्रवेश किया।

मैच में अंडर-12 के ही बच्चों को किया गया शामिल

ग्रास रूट फुटबॉल प्रतियोगिता फुटबॉल की नई पौध तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 6 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों को खेल की बारीकियां बताई जा रही है। उनको मैच के दौरान खेले नियम और अनुशासन भी बताए जा रहें है। फुटबॉल की नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं। तीन दिनों तक स्पर्धा में खेल की बारीकियां बताई।

खबरें और भी हैं...