छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक रंजन सार्वा के 60वें जन्मदिन पर संस्था की ओर से साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन कर्मा विद्यालय साहू मित्र सभा सुपेला भिलाई में किया गया।
कार्यक्रम में स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 130 कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं। मंच की ओर से उन्हें संगवारी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि महापौर देवेंद्र यादव ने एक मंच पर साहित्यकारों और कवियों को लाने की सराहना की। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष कवि इंद्रजीत दादर ने की। विशिष्ट अतिथि थे हर्षदेव, नवीन तिवारी, डॉ. नरेंद्र देवांगन।
चंपेश्वर और सीताराम को दिया संगवारी सम्मान: कार्यक्रम में चंपेश्वर सिंह राजपूत और लोकगायक सीताराम साहू को कलमकार मंच और संगवारी सम्मान दिया गया। दूसरे सत्र में हुए कवि सम्मेलन में विनिता चौहान, हेमंत बसंत, बोधनराम निषाद, गीतकार प्यारेलाल देशमुख, निरंजन, कैलाश, रामदेव आदि ने कविता सुनाई।
कर्मा विद्यालय में हुआ कवि सम्मेलन।