पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रवींद्र संगीत व बंगला लोक गीत सुनाकर जीते इनाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कालीबाड़ी सेक्टर-6 और जेएमसी लाइव बैंड के संयुक्त तत्वावधान में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इसमें 6 साल के बच्चे से लेकर 26 साल या इससे ज्यादा उम्र के कलाकार हुए शामिल। उन्होंने यहां पर रवींद्र संगीत, नजरुल गीति, बांग्ला लोक गीत, आधुनिक बांग्ला गीत प्रस्तुत यहां बंगाली लोक संस्कृति का परिचय दिया। कार्यक्रम में पहली बार ताल और तंतु वादन की भी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के संयोजक सरजीत चक्रवर्ती ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं के लिए मंच प्रदान करना और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और काजी नजरुल के कार्यों को लोगों तक पहुंचना था।

स्पर्धा में इन्होंने जीता पुरस्कार

6 से 12 साल वर्ग

ताल तथा तंतु वादन - युवराज- पीयूष मिश्रा - पंथ कृत कौर

रवींद्र संगीत - अमृतांश - अनुष्का साहा - सूरती केसर वाणी

नजरुल गीति- अमृतांश - वर्णिता वैद्य - अरित्री दत्ता

बंगाली लोकगीत - अमृतांश - निधि दत्ता - अनुष्का साहा

बंगाली आधुनिक व फिल्मी गीत - आरुषि-अमृतांश- स्वस्ति

13 से 18 साल वर्ग

नान क्लासिकल-गौरव - वैभवी श्रीवास्तव - सौम्य दीप

क्लासिकल - एकांश तिवारी - अनुपमा भट्टाचार्य

ताल वादन - दिव्यम - ओम प्रकाश सोनटके - अनिरुद्ध

रवींद्र संगीत - नंदिनी भट्टाचार्य - अनुपमा - नम्रता वैद्य

नजरुल गीति - नंदिनी भट्टाचार्य - नम्रता वैद्य - अनुपम

बंगाली लोक गीत - नंदिनी भट्टाचार्य -आकृति दत्ता - गर्विता

बंगाली आधुनिक और फिल्मी गीत - नंदिनी - नम्रता - यश

19 से 25 वर्ष समूह

रवींद्र संगीत - रुबीना रॉय - प्रतिभा दास - नेहा सिंह

बंगाली आधुनिक एवं फिल्मी गीत -रुबिन -सप्तमी - तृप्ति

26 वर्ष से ऊपर वर्ग

रवींद्र संगीत - मनीष चौधरी - रितेश सिंह - सुतिया महतो

नजरुल गीति - तन्मय सेन -प्रतिभा दास -स्पति मित्रा

बंगाली लोक गीत - मनीष चौधरी - रुबिन राय - प्रतिभा

बंगाली आधुनिक एवं फिल्मी गीत -मनीषा -मनोज -राजा

खबरें और भी हैं...