भिलाई| फ्रेंड्स क्लब नैहटी कोलकाता की ओर से हुई संगीत संध्या में प्रभंजय चतुर्वेदी ने भजनों और गजलों की प्रस्तुति दी। उनके साथ पवन चतुर्वेदी ने तबले पर, भालचंद्र शेगेकर ने बांसुरी पर, दुष्यंत हरमुख ने वायलिन पर, समीर कर्मकार और अमित भट्टाचार्जी ने गिटार पर,ऑक्टोपैड पर दीपंकर दास ने संगत की। कोलकाता के महापौर अशोक चौधरी और गायक राघव की माता विशिष्ट अतिथि थीं।