पद्मनाभपुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पीसीएल-2018 में मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच पीसीसी वॉरियर और पीसीसी क्लासिक के बीच खेला जाएगा।
मंगलवार से सेमीफाइनल मैच शुरू हो जाएंगे। पहला सेमीफाइनल वॉरियर और क्लासिक के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने लीग मैच में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इन दो टीमों के अलावा पीसीसी चार्जर और पीसीसी सुपर की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जिनका मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। सोमवार को खेले गए टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच में पीसीसी चार्जर ने स्ट्राइकर को 54 रनों से हराया। चार्जर के अतुल सोनी ने अर्धशतक (54) रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई। मैच के अंपायर सिप्रियान टिग्गा, देव कुमार तिवारी। स्कोरर मयंक वर्मा हैं।
पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में मैच जीतने के बाद खिलाड़ी।
142 रनों के लक्ष्य के आगे 88 रनों पर ढेर हुई
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चार्जर की टीम ने तेजी से रन बनाते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 142 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें अतुल सोनी ने 54 रनों की पारी खेली। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्राइकर की शुरुआत भी काफी खराब रही। सबसे ज्यादा वेदांत सिंह ने 12 रन बनाए।
टीम के दो खिलाड़ी को मिला मैन ऑफ द मैच
पीसीसी चार्जर ने स्ट्राइकर को 54 रनों के बड़े अंतर से हराया। जिसमें टीम के बल्लेबाज अतुल सोनी और गेंदबाज वसीम खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसके बदौलत टीम ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अतुल सोनी ने 54 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी के दौरान वसीम खान ने सिर्फ 2 रन देकर ही 3 विकेट लिया। दोनों के प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ द मैच दिया गया।